एल्डरमैनों का हुआ सम्मान, नगर परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई

कटनी - विजयराघवगढ़ मध्यप्रदेश शासन द्वारा विजयराघवगढ़ नगर परिषद अंतर्गत एल्डरमैनों की नियुक्ति किए जाने के बाद नगर परिषद परिसर में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने नव नियुक्त एल्डरमैनों का फूलगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि यह नियुक्ति विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की सक्रियता और तत्पर प्रयासों का परिणाम है जिसके चलते नगर परिषद को अनुभवी और समझदार एल्डरमैनों का सहयोग मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एल्डरमैन जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।कार्यक्रम के दौरान राकेश पांडे, महेंद्र ताम्रकार, भारत कोल एवं श्रीमती रोशनी सोनी को सम्मानित किया गया। सभी ने नगर के विकास एवं जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे जिन्होंने नव नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर - सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.