हरिहर तीर्थ में गूंजे रामभक्ति के स्वर, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने संत-मनीषियों संग किया दिव्य निरीक्षण
कटनी : भगवान श्रीराम की भक्ति और सनातन आस्था का प्रतीक रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे जैसे जयघोष को जन-जन तक पहुंचाने वाले संत चिंतक बाबा सत्यनारायण मौर्य का विजयराघवगढ़ आगमन आध्यात्मिक उत्साह से परिपूर्ण रहा। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के आमंत्रण पर वे रामराजा पर्वत स्थित निर्माणाधीन हरिहर तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्य प्रकल्प का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय प्रतिमा विज्ञान के विशेषज्ञ एवं प्रख्यात मूर्तिकार दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए हरिहर तीर्थ के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और पूरे क्षेत्र का सघन निरीक्षण कराया। बाबा सत्यनारायण मौर्य जो अपने चित्र कविता और संगीत के माध्यम से राष्ट्र जागरण का कार्य कर रहे हैं ने इस तीर्थ परियोजना को सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं मूर्तिकार दिनेश शर्मा ने तीर्थ की भव्यता और सांस्कृतिक स्वरूप को और समृद्ध बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि हरिहर तीर्थ का निर्माण न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास का भी माध्यम होगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के कारण प्रसाद फूल परिवहन होटल और पर्यटन से जुड़े हजारों लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि हरिहर तीर्थ धाम का संकल्प उन्होंने क्षेत्र के बुजुर्गों की भावना को ध्यान में रखते हुए लिया है ताकि चारों धाम के दर्शन एक ही स्थान पर संभव हो सकें। इस दिव्य प्रकल्प के लिए उन्होंने किसी भी प्रकार के खर्च की चिंता नहीं की बल्कि इसे क्षेत्र की आस्था और विकास का केंद्र बनाने का संकल्प लिया है। हरिहर तीर्थ पहुंचने के दौरान विधायक ने संकट मोचन मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। यह परियोजना आने वाले समय में न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सिद्ध होगी बल्कि विजयराघवगढ़ को एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.