शनिजा अफ़रोज़ ने सीबीएसई 10वीं में फहराया परचम, AI में हासिल किए 100 अंक
कटनी : कैमोर कटनी जिले के कैमोर का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब खान की सुपुत्री शनिजा अफ़रोज़ खान ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
भोपाल में रहकर अध्ययनरत शनिजा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100 में से 100 अंक अर्जित कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। इंजीनियर नवाब खान ने बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार जताया है। शनिजा की इस सफलता पर जिले के गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.