अथर्व स्वर्णकार ने सीबीएसई 10वीं में प्राप्त किए 95.8% अंक
कटनी : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में आजाद चौक स्थित 'मंगलम आभूषण' के संचालक नीलेश स्वर्णकार के सुपुत्र अथर्व स्वर्णकार ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। सेंट पॉल स्कूल (सिविल लाइन) के छात्र अथर्व ने 95.8% अंक अर्जित कर अपने परिवार और स्कूल का गौरव बढ़ाया है।
अथर्व की माता वर्षा स्वर्णकार एवं पिता नीलेश स्वर्णकार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर आजाद चौक क्षेत्र के व्यापारियों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी हैं।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.