शब्दों का उत्सव: कवि सुरेश सोनी की 'अनुभूति' का भव्य विमोचन, जुटे दिग्गज और गणमान्य

कटनी : शहर के होटल अरिंदम में आज साहित्य और संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला  वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि सुरेश सोनी 'ऋतुराज' के नव-प्रकाशित काव्य संग्रह 'अनुभूति' के विमोचन समारोह का। जन परिषद के तत्वाधान में आयोजित इस गरिमामयी "साहित्य संध्या" में प्रबुद्ध हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश वर्मा, विधायक संदीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से 'अनुभूति' काव्य संग्रह का लोकार्पण किया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. चित्रा प्रभात (प्राचार्य, शासकीय कन्या महाविद्यालय) ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा:
* "सुरेश सोनी की कविताएं समाज के अनछुए पहलुओं और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज हैं। 'अनुभूति' के शब्द पाठक के हृदय को सीधे स्पर्श करते हैं।"

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.