मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर होगी एफआईआर : कलेक्टर
कटनी : कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले में मिलावटी एवं अशुद्ध खाद्य पदार्थों के निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। समय-सीमा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से चिप्स, मसाले, ब्रेड सहित अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या खराब सामग्री पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, निगमायुक्त तपस्या परिहार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.