बसंत यादव को सौंपी गयी कटनी जायंट्स ग्रुप आफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कटनी - शहर में आयोजित जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को लेकर नए पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली। समारोह में बसंत यादव को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई,वहीं शिवराज गोस्वामी को सचिव पद का दायित्व देकर संगठन को नई मजबूती प्रदान की गई। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजहित में कार्य करने की शपथ ली।
इस अवसर पर पूर्व डीएसपी अजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जायंट्स ग्रुप जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कटनी जिला अध्यक्ष दीपक ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को जनसेवा का मजबूत मंच बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी देशराज रोशन,डॉक्टर प्रेम, घनश्याम बजाज,कमल रवानी,बिट्टू गुप्ता,नट्टू गुप्ता,राजेंद्र शर्मा,प्रसन्ना मलिक,बालकिशन नामदेव,संजय सहित समस्त मित्रगण मौजूद रहे। वहीं महिला संगठन की वरिष्ठ महिला पदाधिकारीगण की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया। आयोजन में महिला शक्ति का बड़ा योगदान देखने को मिला और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शपथ ग्रहण के बाद बसंत यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा तथा गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं शिवराज गोस्वामी ने संगठन को मजबूती देने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता,गणमान्य नागरिक,महिला शक्ति एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, सेवा भावना और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
रिपोर्टर - सुमित जायसवाल


No Previous Comments found.