चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस की अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
कटनी : पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एस डी ओ पी स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। चौकी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को ग्राम कंजिया पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरे होने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम सुरेन्द्र कोल पिता ज्ञानचन्द कोल उम्र 22 साल नि ग्राम सोनारखेड़ा चालक से ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस तथा ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर ट्रैक्टर-ट्राली में भरी रेत को अवैध रूप से परिवहन किया जाना पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों के समक्ष ट्रैक्टर मय एक ट्राली रेत सहित जप्त किया गया। जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्राली को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस. एस. के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। विशेष भूमिका इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा , आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल

No Previous Comments found.