जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली एवं जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया मानव सेवा और सामाजिक एकता का संदेश
कटनी : 42 डिग्री तापमान में महिला शक्ति ने संभाली व्यवस्था, शरबत वितरण कर पेश की प्रेरणादायक मिसाल कटनी में माधव नगर गेट के सामने स्थित बजरंगबली जी मंदिर में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली एवं जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल भंडारा एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और लगभग 42 डिग्री तापमान के बावजूद संगठन के सदस्यों एवं महिला शक्ति ने पूरे उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान बजरंगबली के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में कटनी जिले के समाजसेवी बसंत यादव, शिवराज गोस्वामी, राजेंद्र शर्मा, देशराज, बालकिशन नामदेव, बसंत भैया के पुत्र सहित सैकड़ों की संख्या में महिला मित्र मंडली, ग्रुप के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन में महिला शक्ति का योगदान सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रुप की अध्यक्ष एवं महिला सदस्यों ने तपती धूप में श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कर मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया। महिलाओं ने पूरी व्यवस्था को संभालते हुए यह साबित कर दिया कि समाज सेवा, धार्मिक आस्था और संगठन को मजबूत बनाने में महिला शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित तरीके से मां भंडारे एवं शरबत वितरण की व्यवस्था की गई, जिसकी स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भगवान बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सेवा, सहयोग और सामाजिक समर्पण की भावना से आयोजित यह कार्यक्रम लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना रहा तथा अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.