टेढ़ी पंचायत सचिव से अभद्रता करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी - ग्राम सचिव के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जानकारी अनुसार, ग्राम टेढ़ी में ग्राम सचिव के साथ कथित रूप से गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने की शिकायत सामने आने के बाद चौकी निवार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में उपद्रव एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले मामलों में सख्त कार्रवाई के तहत आरोपी रंजीत लुनिया पिता भारत लुनिया (36), निवासी ग्राम टेढ़ी, थाना माधवनगर को 5 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। चौकी निवार प्रभारी स.उ.नि. अंजनी मिश्रा सहित पुलिस टीम की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

रिपोर्टर - सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.