UGC कानून और आरक्षण के विरोध में 7 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट पर स्वर्ण समाज का प्रदर्शन
कटनी - UGC कानून और आरक्षण के विरोध को लेकर कटनी में स्वर्ण समाज ने आंदोलन का ऐलान किया है। 7 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट गेट के बाहर स्वर्ण समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा ने मीडिया के सामने प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कटनी के सभी स्वर्ण समाज के लोगों से एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की है।
पं.राकेश मिश्रा ने कहा कि UGC काला कानून और आरक्षण हटाओ की मांग को लेकर स्वर्ण समाज अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से 7 सितंबर को कलेक्ट्रेट गेट के बाहर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। प्रदर्शन को लेकर स्वर्ण समाज के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब 7 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर होने वाले धरना-प्रदर्शन में कितनी संख्या में समाजजन जुटते हैं और उनकी मांगों पर प्रशासन का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी।
रिपोर्टर - सुमित जायसवाल
No Previous Comments found.