समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी
समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी, पूर्व विधायक का छलका दर्द बिना कार्यकर्ताओं के कैसे फतह होगा चुनावी मैदान
खगड़िया - राजनीति में कार्यकर्ताओं को 'रीढ़ की हड्डी' कहा जाता है, लेकिन जब यही रीढ़ झुकने लगे या उसकी आवाज दबाई जाने लगे, तो संगठन की बुनियाद हिल जाती है। सदर के पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने एक बार फिर पार्टी के भीतर के अंतर्विरोधों को हवा दे दी है। उनका कहना है कि आज समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई जा रही है।खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी और दक्षिणी सौर, सलारपुर, लगार,खीराडीह,बैसा एवं कोलवार पंचायतों के दौरे पर शनिवार को पहुंचे पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि पार्टी इस समय संक्रमणकाल से गुजर रही है, जिसका मुख्य कारण समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तथा भीड़तंत्र का बढ़ता प्रभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया गया है। पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक, जो कार्यकर्ता वर्षों से धूप और बरसात की परवाह किए बिना पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे हैं, आज उन्हें किनारे किया जा रहा है। जिलेवार अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को जिलाध्यक्ष बनाया जाना समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। साथ चल रहे श्री बिमल जी ,श्री सचीदा जी ।भ्रमण के दौरान बंधेरा पंचायत स्व कैलाश प्र० यादव जी के शोक सभा में होकर श्रद्धांजलि दिये परिवारगण से मुलाक़ात किए ,पूर्व ज़िला परिषद् प्रो० कुलदीप यादव ,अधिवक्ता अनिल जी , अधिवक्ता श्री मुकुंद जी एवं स्थानीय लोगो से मुलाक़ात किए । 21.अप्रैल.2026 को आयोजित कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में के.एन क्लब ,खगड़िया बाज़ार आने का निमंत्रण दिये ।
संवाददाता - रेशु रंजन की रिपोर्ट


No Previous Comments found.