गोगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
खगड़िया : पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गोगरी थाना क्षेत्र में चल रहे एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध-निर्मित हथियार बरामद किए गए हैं, साथ ही मौके से अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। गोगरी थाना क्षेत्र में अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। काफी समय से पुलिस को इलाके में अवैध हथियार बनाने की सूचना मिल रही थी। टीम गठित कर जब चिह्नित स्थान पर छापेमारी की गई, तो वहां का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। वहीं पुलिस अधीक्षक खगड़िया द्वारा आज शनिवार क़े दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए , कहाँ की पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के दिशा-निर्देशानुसार अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में गोगरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मुंगेर के रहने वाले मो० शहनवाज आलम गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ससुराल ग्राम रसलपुर मुश्किपुर में घर बनाकर अवैध आग्नेयास्त्र का निर्माण एवं तस्करी कर रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी साक्षी कुमारी के नेतृत्व में मो० शहनवाज आलम के घर छापामारी कर अवैध अग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इस संबंध में गोगरी थाना कांड सं0-108/26 दर्ज कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पताः-01. मो० शहनवाज आलम उम्र करीब 29 वर्ष पे० मो० आलमगीर, सा० रसलपुर मुश्किपुर, थाना गोगरी, जिला खगड़िया। बरामदगीः- 01. लोहे का ड्रील मशीन-01 02. 7.62 (mm)का गोली-08 03. पिस्टल बट (स्टार मार्क पितल का)-10 04. आरी ब्लेड (छोटा बड़ा)-14 05. वेल्डिंग मशीन छोटा-01 06. मैगजीन स्प्रींग-02 07. रेती-12
08. गोल बैरल रेती-07 09. हथौड़ी-02 10. मोबाईल-02 11. अवैध अग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्त साम्रगी । दर्ज कांडः गोगरी थाना कांड सं0-108/26, दि०-11.04.26 धारा-25 (1-A)/25 (1-AA)/25(1-B)a/28( i) (ii) (iii)/35 आर्म्स एक्ट। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नामः- 01. पु०नि० सुरेन्द्र प्रसाद, अंचल निरीक्षक, गोगरी। 02. पु०नि० सह थानाध्यक्ष अरविन्द, गोगरी थाना। 03. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, गोगरी थाना। 04. पु०अ०नि० मंजी साह, गोगरी थाना। साथ सशस्त्र बल शामिल है, गोगरी पुलिस की इस मुस्तैदी ने निश्चित रूप से इलाके में होने वाली संभावित आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
संवाददाता : रेशु रंजन


No Previous Comments found.