नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

खगड़िया : नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज समाहरणालय परिसर, खगड़िया में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण ने भाग लेते हुए जिले, राज्य एवं देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली।

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, खगड़िया  विवेक सुगंध, मद्यनिषेध अधीक्षक, खगड़िया  मोहम्मद सत्तार अंसारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।

शपथ के दौरान कहा गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा एवं शक्ति के प्रतीक होते हैं तथा समाज एवं देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। नशामुक्त भारत अभियान के तहत सभी ने स्वयं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाने एवं हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

सभी ने प्रतिज्ञा की कि अपने जिले, राज्य एवं देश को नशामुक्त रखने में अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना तथा आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

रिपोर्टर : उमर खान

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.