जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस

खगड़िया : जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया द्वारा की गई। इस दौरान पंचायत में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं पर ग्राम पंचायतवासियों के साथ विस्तृत परिचर्चा की गई।पंचायत विकास दिवस के दौरान विशेष रूप से पिछले एक माह में ग्राम पंचायत द्वारा लिए गए योजनागत निर्णयों, उन पर किए गए व्यय तथा आगामी एक माह में प्रस्तावित योजनाओं एवं उनके लिए अनुमानित व्यय पर चर्चा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जनभागीदारी एवं प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर पंचायत विकास दिवस का मुख्य थीम ‘सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत’ रहा। थीम के तहत ग्राम पंचायतों में सामाजिक न्याय, सामाजिक सुरक्षा एवं समावेशी विकास से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

‘सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत’ का उद्देश्य ऐसे ग्राम पंचायतों का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं न्याय प्राप्त हो। साथ ही सभी पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो तथा कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों का संरक्षण किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पंचायत स्तर पर पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने देने की दिशा में सामूहिक प्रयास पर बल दिया गया।

पंचायत विकास दिवस के माध्यम से समावेशी, सुरक्षित, न्यायपूर्ण एवं जनभागीदारी आधारित ग्राम पंचायतों के निर्माण की दिशा में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.