छठ व्रतियों के बीच सैकड़ों साड़ियों का वितरण, चेहरे पर आई खुशी

बेलदौर (खगड़िया) : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव में समाजसेवा की मिसाल देखने को मिली। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह की मां माया देवी की ओर से सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया।

इस दौरान छठ व्रतियों को साड़ी भेंट कर उन्हें महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं। साड़ी पाकर व्रतियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह ने कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों के बीच साड़ी वितरण करना एक छोटा सा सामाजिक प्रयास है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव प्रकाश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, आईआईपी के जिला प्रधान महासचिव घनश्याम कुशवाहा, जिला महासचिव मनोहर तांती, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, सफानंद सिंह, वार्ड सदस्य इंद्रदेव सिंह, पंच सुनील सिंह, अमर सिंह, पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, अविनाश कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार, बबलू सिंह, रंजन कुमार, रुपेश कुमार, लालमणि कुमार, अभिनन्दन सिंह, बिट्टू कुमार, विकास, प्रियरंजन एवं रामबिलास वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.