ज्ञान भारती विद्या निकेतन में छठ पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, 'परी' की प्रस्तुति ने जीता दिल

बेलदौर (खगड़िया) :  ज्ञान भारती विद्या निकेतन में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के जरिए जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने छठ पूजा की महत्ता और भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें 'परी' की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। अभिभावकों और दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की जमकर तारीफ की। बच्चों ने लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने दंड प्रणाम किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सभी ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के जरिए बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक आस्था और पर्व-त्योहारों के महत्व से परिचित कराया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर ऋषव कुमार ने कहा कि छठ पर्व आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने का मौका मिलता है।

वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर गुलशन कुमार ने कहा कि छठ आस्था और पवित्रता का पर्व है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता और परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ाना है।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर गुलशन कुमार, गजेंद्र यादव, रवि कुमार, ममता कुमारी, शिवानी कुमारी, शिम्पी कुमारी और शिल्पी कुमारी मौजूद रहे। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

रिपोर्टर  : रेशु रंजन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.