जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
खगड़िया : विक्रम विरकर द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधि शाखा, अभिलेखागार, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला अभियोजन कार्यालय, जिला आरटीपीएस कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, स्थापना शाखा, नजारत शाखा, जिला नजारत, जिला आपूर्ति कार्यालय, नीलाम शाखा सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में *साफ-सफाई, कार्यालयों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, फाइलों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण, कार्यालय सामग्री के उचित रख-रखाव तथा आगंतुकों के बैठने के लिए समुचित एवं सुविधाजनक व्यवस्था* सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का *ससमय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन* करने तथा कार्यालय व्यवस्था को बेहतर, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया।
रिपोर्टर : उमर खान

No Previous Comments found.