मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा का पंचायत सचिव संघ ने जताया आभार
खैरागढ़ - छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंचायत सचिवों की वर्ष 2025 की 31 दिवसीय हड़ताल अवधि को नियमानुसार समायोजित करने एवं आवश्यकतानुसार विशेष अवकाश के रूप में मान्यता देने संबंधी आदेश जारी किए जाने पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिलाध्यक्ष लोकेश जंघेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। क्योंकि इस निर्णय से प्रदेश के हजारों पंचायत सचिवों के हित में लिया गया एक संवेदनशील एवं स्वागतयोग्य कदम है। इससे सचिवों की सेवा अभिलेख संबंधी समस्याओं का समाधान होगा तथा उन्हें प्रशासनिक एवं मानसिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव संघ लंबे समय से इस विषय पर शासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है और अब शासन द्वारा सकारात्मक निर्णय लिए जाने से सचिवों में खुशी का माहौल है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पंचायत सचिवों की अन्य लंबित मांगों—जैसे,शासकीयकरण,वेतन विसंगति का निराकरण तथा सेवा सुरक्षा—पूर्ण पेंशन पर भी सकारात्मक निर्णय की आस जाग गया है,और जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि विधानसभा घोषणा पत्र मोदी के गारंटी के तहत प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवों का शासकीयकरण कर हमे सौगात देंगे
रिपोर्टर - रवि रजक
No Previous Comments found.