हर थाली में बिहारी तरकारी’ पहल के तहत तरकारी वाहन को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

खगड़िया : बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन परिसंघ (VEGFED) एवं मुंगेर सब्जी संघ की पहल तथा *सहकारिता विभाग* के अंतर्गत संचालित व्यवस्था के तहत जिले में ‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, खगड़िया  विक्रम विरकर ने ‘तरकारी’ नामक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल का उद्देश्य सब्जी उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराने के साथ-साथ उपभोक्ताओं तक बिहार में उत्पादित *ताजी, गुणवत्तापूर्ण एवं उचित कीमत वाली सब्जियां* पहुंचाना है। किसान से बाजार और उपभोक्ता तक सीधी आपूर्ति व्यवस्था विकसित होने से बिचौलियों की भूमिका को कम करने तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

‘तरकारी’ ब्रांड के माध्यम से बिहार की सब्जियों को व्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत सब्जियों की ग्रेडिंग, छंटाई, सफाई एवं पैकिंग के साथ-साथ मार्केट यार्ड, कोल्ड स्टोरेज और गोदाम जैसी आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इससे सब्जियों के भंडारण, गुणवत्ता संरक्षण और बेहतर विपणन को बढ़ावा मिलेगा।

सहकारी व्यवस्था के तहत प्रखंड स्तर पर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों, क्षेत्रीय स्तर पर सब्जी संघों तथा राज्य स्तर पर VEGFED के माध्यम से किसानों और बाजार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकारी संस्थानों, मध्याह्न भोजन, छात्रावास, जेल तथा जीविका की कैंटीन जैसी संस्थागत मांग को भी सब्जी आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है।

इस पहल से स्थानीय सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और नियमित मांग उपलब्ध कराने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित कीमत पर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

हर थाली में बिहारी तरकारी’ — किसान को उचित दाम, उपभोक्ता को ताजी सब्जी और बिहार की उपज को मजबूत बाजार।

रिपोर्टर :  उमर खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.