खूँटी में लू से राहत के लिए तीन केंद्र शुरू

खूँटी : बढ़ती गर्मी और प्रचंड लू को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूँटी की ओर से शहर में तीन स्थानों पर लू राहत केंद्र शुरू किए गए हैं। यह पहल माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए खूँटी श्री रसिकेश कुमार के पर्यवेक्षण में की गई है।

खूँटी शहरी क्षेत्र के बस स्टॉप थाना परिसर के समीप, भगत सिंह चौक तथा बाजार टांड़ बिरसा कॉलेज प्रवेश द्वार के पास लू राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता खूँटी श्री परमेश्वर मुंडा ने बस स्टॉप स्थित केंद्र में फीता काटकर किया।
इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नगर पंचायत के नगर प्रबंधक श्री मोनिश, डीएलएसए एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
लू राहत केंद्रों में राहगीरों, यातायात पुलिसकर्मियों, दैनिक मजदूरों, फुटपाथ पर रहने वाले लोगों एवं छोटे दुकानदारों के लिए ठंडा पेयजल, ORS और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.