अंचल सभागार में राशन वितरण एवं eKYC को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
खूंटी : इस बैठक में राशन वितरण एवं eKYC को एवं जिस डीलर द्वारा 91% से कम वितरण किया गया है वैसे डीलर को बीडीओ द्वारा स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। बैठक में खूंटी के ग्रामीण क्षेत्र में राशन वितरण एवं eKYC आधार शीडिंग एवं ग्रीन कार्ड का वितरण बहुत कम होने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी खुशबू तिर्की एवं बीडीओ ज्योति कुमारी ने नाराजगी जतायी। इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर मौजूद थे। बीडीओ ज्योति कुमारी ने कहा कि सुदूरवर्ती पंचायत में हर माह राशन वितरण की कमी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राशन दूकानो का भ्रमण किया जाएगा। भ्रमण के दौरान अगर किसी डीलर का दूकान बंद पाया गया या eKYC में सुधार नहीं हुआ तो वैसे डीलरों पर इस बार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.