खूंटी जिला कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा पर किया हमला
खूंटी : संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।
खूंटी नगर क्षेत्र के प्रदेश प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान और नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष गुलाम गौश ने महिला आरक्षण के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया और भाजप पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठा और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार फैला रही है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला विरोधी है और उसने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य भारत की जनता को गुमराह करना है। जब पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है ऐसे वक्त पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन और जनगणना के मुद्दे को लाकर दोहरी मानसिकता का प्रदर्शन कर रही थी।
नईमुद्दीन खान ने खा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद द्वारा 2023 में सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। भाजपा की मंशा परिसीमन करने और महिला आरक्षण के बहाने संसद और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने का एक प्रयास था। यह विधेयक लोकसभा में विफल रहा है। कांग्रेस परिसीमन से महिला आरक्षण को जोड़ने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रयासों का कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि इससे छोटे राज्यों को गंभीर नुकसान होगा और देश की संघीय संरचना पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
भाजपा के दुष्प्रचार का पर्दाफाश करने और जनता के सामने तथ्य रखने के लिए हम यह संदेश जनता तक पहुंचा रहे हैं और हमारी मांग है कि संसद और राज्य विधानसभाओं में मौजूदा सीटों के आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया जाय।
सत्ताधारी सरकार एसटी, एससी और ओबीसी को हाशिए पर लाना चाह रही थी, जिसको अपनी मनसूबों पर सफल होने पर देश द्वारा दिया गया जनादेश अतः मजबूत विपक्ष ने रोक दिया।
प्रदेश प्रतिनिधि नईमुद्दीन खान, प्रदेश सचिव पीटर मुंडू, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, आदिवासी कांग्रेस की महासचिव सुषमा भेंगरा, मगरीता खेस, जिला महासचिव ऋतुराज झा, जिला सदस्य परवेज आलम, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तलहा खां समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.