नवपदस्थ एसडीओ दिनेश कुमार से प्रजापति समाज प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

लातेहार : कुम्हार प्रजापति समाज, लातेहार प्रखंड के अध्यक्ष सह पत्रकार संजय प्रजापति एवं समाज के महासचिव पप्पू प्रजापति ने शुक्रवार को नवपदस्थ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिनेश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने श्री कुमार को नई जिम्मेदारी संभालने पर शॉल ओढ़ाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान जिले में सामाजिक गतिविधियों एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि नवपदस्थ एसडीओ के नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों का बेहतर संचालन होगा तथा आम लोगों को योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिलेगा।मौके पर संजय प्रजापति ने कहा कि समाज हमेशा प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक विकास एवं जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.