खूंटी मुरहू शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण मामले में फरार आरोपी के घर में चस्पा इश्तेहार

खूंटी : महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को सरेंडर करने का निर्देश शादी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग से यौन शोषण करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध खूंटी महिला थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया। यह कार्रवाई महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, महिला थाना खूंटी कांड संख्या 04/26 में दर्ज मामले के आरोपी गोपाल प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी मुरहू थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी जगरनाथ प्रधान का पुत्र गोपाल प्रधान है, जो लंबे समय से फरार चल रहा है।
मंगलवार को महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो एवं मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और न्यायालय के निर्देशानुसार उसके घर की दीवार पर इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार के माध्यम से आरोपी को शीघ्र न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि मामला नाबालिग से यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट से संबंधित होने के कारण अत्यंत गंभीर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी ।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.