खूंटी सेंट्रल मोहर्रम कमेटी खूंटी की बैठक संपन्न, नई कमेटी का गठन।
खूंटी : दिनांक 18/06/2026 दिन जुमेरात को बाद नमाज ईशा जन्नत नगर, खूंटी में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी खूंटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की सदारत मोहम्मद इम्तियाज अंसारी ने की।
बैठक में इस वर्ष मोहर्रम का जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का गठन भी किया गया।
नवनिर्वाचित कमेटी में:
सदर – मोहम्मद रहमान अंसारी
नायब सदर – मोहम्मद सय्युम अंसारी
सेक्रेटरी – मोहम्मद रिजवान खान
नायब सेक्रेटरी – मोहम्मद नैयर आलम
खजांची – मोहम्मद आसिफ
बैठक में निर्णय लिया गया कि खूंटी में मोहर्रम का जुलूस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाला जाएगा।
कार्यक्रम के अनुसार:
नवमी का जुलूस – 27/06/2026 (शनिवार) को शाम 5:00 बजे से निकाला जाएगा।
पहलाम का जुलूस – 28/06/2026 (इतवार) को दोपहर 1:30 बजे से निकाला जाएगा।
बैठक में सभी अखाड़ा कमेटियों का भी गठन कर दिया गया।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.