डुमरगड़ी झावा टोंगरी में प्रकट हुआ शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खूंटी - कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी टंगरा टोली स्थित झावा टोंगरी में रविवार को पलाश पेड़ के नीचे भगवान शिव का प्रतीक शिवलिंग प्रकट होने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया. शिवलिंग के दर्शन के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण झावा टोंगरी पहुंचे. देखते ही देखते स्थल पर सैकड़ों  महिला-पुरुषों की भीड़ जुट गयी. श्रद्धालुओं ने शिवलिंग के दर्शन कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की.सोमवार को भी शिवलिंग स्थल पर श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा. अजित मुंडा एवं ग्रामीणों के सहयोग से झावा टोंगरी स्थित शिवलिंग स्थल की साफ-सफाई कराई गयी .इसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. पूजा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

ग्रामीणों के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग के प्रकट होने से लोगों में विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है.शिवलिंग के दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीण लगातार पहुंच रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि झावा टोंगरी अब धीरे-धीरे आस्था का केंद्र बनता जा रहा है. लोगों में इस स्थान को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर भी उत्साह है. ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि महाशिवरात्रि तक शिवलिंग स्थल पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां मेला आयोजित करने का भी संकल्प लिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने के लिए एक धार्मिक स्थल उपलब्ध होगा और महाशिवरात्रि के अवसर पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.
इस संबंध में अजित मुंडा ने कहा कि सावन के पवित्र माह में भगवान शिव का शिवलिंग के रूप में प्रकट होना ग्रामीणों के लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है. शिवलिंग के प्रकट होने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से स्थल की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जा रही है. सभी लोगों के सहयोग से महाशिवरात्रि तक मंदिर निर्माण कराने और मेला आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा.

शिवलिंग प्रकट होने की खबर के बाद महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं में भी काफी उत्साह देखा गया. श्रद्धालु बारी-बारी से शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.ग्रामीणों ने स्थल की नियमित साफ-सफाई और पूजा व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया है. इस मौके पर सोमा मुंडा,अशरफ उरांव, सुनील उरांव,सूरज उरांव,संदीप उरांव,राम महली,मनोज महली, भवन महली,राजेश महली,रंजीत मुंडा,बिरसा मुंडा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.