खूंटी में आज पड़हा का पहला कार्यालय में बैठक निशा उरांव द्वारा किया गया

खूंटी : 1 इस अवसर पर एदेल सांगा पड़हा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। निशा उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से पहला पड़हा कार्यालय पड़हा समाज के अलग अलग मुद्दों, समस्याओं और विवादों का निपटारा करेगा। इस कार्यालय में अलग-अलग पदाधिकारी की आज घोषणा की गई है और सभी पदाधिकारी मिलकर बहुत ही सुचारू रूप से कार्यालय का काम करेंगे यह बहुत ही अच्छी दिशा में कदम ले रहा है क्योंकि जैसे काफी सदियों से हमारे पूर्वज के द्वारा पड़हा सुशासन व्यवस्था स्थापित किया गया था लेकिन यह मौखिक कानून पर आधारित था और आज जब आधुनिक समाज में हर जगह लिखित कानून आ गया है और इतने बदलाव आ गए हैं। ऐसे में आदिवासी समाज को भी अपनी तरफ से आगे बढ़ना होगा ताकि वह भी मुख्यधारा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके और इसकी दिशा की ओर एक बहुत सुंदर यह शुरुआत है अब इस ऑफिस में भी जितने हमारे मौखिक कानून परंपराएं हैं उसे  उनके अनुसार यहां पर सब मुद्दे हैं उसका निपटारा किया जाएगा और समाज को एक उचित दिशा दिया जाएगा। परंपराओं का संरक्षण किया जायेगा, संस्कृति का संरक्षण किया जाएगा तो मुझे लगता है यह बहुत ही अच्छा और शुभ संकेत है। हमारे जो बिरसा मुंडा भगवान थे उन्होंने अपने परंपरा को बचाने के लिए उन्हीं के जन्म स्थल से हम लोग यह शुरूवात कर रहे हैं कि जो अलग-अलग धर्म या धर्मांतरित आदिवासी हैं वह भी पारंपरिक पदों पर है किसी भी धर्म या किसी प्रकार के मुद्दे से समाज को आपत्ति नहीं है किंतु जब पड़हा का संचालन होता है ग्राम सभा का संचालन होता है तो उसमें जो पदाधिकारी होते हैं उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ धार्मिक जिम्मेदारी भी होती है इसलिए धर्मांतरित आदिवासी सामाजिक जिम्मेदारी नहीं निभा पाता है ऐसे में जो हमारी मौखिक परंपरा है जो पुरखों ने स्थापित की थी उस पद से उन्हें  हट जाना चाहिए और उनके बदले ऐसे आदिवासी वहां परंपराओं के आधार पर ही नियुक्त किया जाए जो की धार्मिक और सामाजिक दोनों जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभा सके इससे समाज मजबूत होगा।

2 पड़हा राजा सुखु पाहान ने कहा की क्षेत्र का जो भी समस्या रहेगी यहीं से उसका समाधान किया जाएगा और यही से किस तरह से ग्राम सभा को मजबूत और लोगों को इस पेसा कानून के तहत सरकार जो हमें अधिकार दिया है उसका विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।

3 वहीं तमाड़ के पूर्णचंद्र मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा पारंपरिक आधार पर जो पड़हा को सुप्रीम कोर्ट का ही हम सभी को मान्यता प्राप्त दिया गया है और जो मुंडाओं का परंपरा है उसे हम जन-जन तक और गांव कहां तक पहुंचाने का काम करेंगे इस बैठक में अबुआ होटल में बैठक में पदाधिकारीके नाम कार्यकारी राजा सुखू संगा, सचिव मार्गों संगा, कोर्ट बाबू भीम सिंह बिंझिया, केंद्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह बिंझिया, कोषाध्यक्ष मनिष लोहरा,लाधू मुण्डा,मुण्डा दिसुम गोमके महादेव मुण्डा,मदन सिंह बिंझिया, सुखदेव सिंह बिंझिया, चरकू प्रधान,शनिचरवा नगडूवार किनू पहान,कोनता पहान, सहदेव ग्राम प्रधान,मंगरा , बंधु पाहान ग्राम प्रधान सिल्दा ,ग्राम प्रधान एवं तमाम ग्राम प्रधान कोटवार पाईभोरा।

रिपोर्टर : शाहिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.