अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया
खूंटी : परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस खूँटी अंजुमन इस्लामिया के तत्वावधान में मनाया गया। स्थानीय वार्ड नं. 10 स्थित अंजुमन इस्लामिया भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. जैद रैन ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि, खूँटी विलसन तोपनो उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।अपने संबोधन में सदर मो. जैद रैन ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। अतिथि सांसद प्रतिनिधि विलसन तोपनो ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद जैसे वीरों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। मौके पर ग़ुलाम गौश ने भी आपने विचार रखते हुए कहा कि जिस तरह भारत वीर शहीदों की भूमि है जैसे भारत का एक एक इंच शहीदों का कर्जदार है वो कभी भुलाया नहीं जा सकता वीर शहीदों के बदोलत आज देश तरक्की की आयाम को छू रहा उनके कार्य को देश कभी नहीं भूल सकता । मौके पर जुनैद आन्सारी,कैसर खां, इमरान अंसारी, समीर आन्सारी, तनवीर आन्सारी, तनवीर आलम
रिपोर्टर : शहीद अंसारी
No Previous Comments found.