सहायक डेस मेकर मार्क ट्रेड के 20 सफल प्रशिक्षुओं के बीच सिलाई मशीन एवं प्रमाण-पत्र का वितरण।

खूंटी :  जन शिक्षण संस्थान (JSS), खूंटी द्वारा गुरुवार को कर्रा प्रखंड में सहायक ड्रेस मेकर ट्रेड के सफल प्रशिक्षुओं के बीच Life Education and Development Support लाइफ एडूकेशन एंड डेवलपमेंट सपोर्ट ( महिला) के सहयोग से कुल 20 प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कर्रा वीडियो  स्मिता नागेशिया एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर इंचार्ज जेएसएस, खूंटी शैलेश कुमार थे।  कार्यक्रम में सगीर अहमद,  आशीष प्रसाद महतो  नवीन कुमार, रिपोर्टर; संतोष कुमार सोनी, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड तथा  कुमार शशि प्रकाश, APO, JSS, Khunti सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 20 प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं सिलाई मशीन प्रदान की गई। सिलाई मशीन उपलब्ध कराए जाने का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के बाद अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार प्रारंभ करने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण तभी सार्थक होता है, जब प्रशिक्षु अपने सीखे हुए हुनर का उपयोग रोजगार अथवा स्वरोजगार के रूप में कर सकें। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन का बेहतर उपयोग करते हुए अपना कार्य शुरू करने, अधिक से अधिक लोगों को सेवाएं देने तथा भविष्य में अपने कार्य को छोटे उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। श्री शैलेश कुमार, Director Incharge, JSS, Khunti ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं जरूरतमंद वर्गों को उपयोगी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सिलाई मशीन एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर प्रशिक्षुओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रशिक्षुओं ने JSS, Khunti एवं LEADS के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिलाई मशीन मिलने से उन्हें प्रशिक्षण के बाद अपना स्वरोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इस सहयोगात्मक पहल के लिए Life Education and Development Support (LEADS) के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.