सामुदायिक वन पट्टा मिलने की पहली वर्षगांठ पर हुआ ‘बोड़ गाड़ी’ कार्यक्रम।।

बुढ़मू :  प्रखंड की छापर पंचायत में वन अधिकार अधिनियम के तहत सामुदायिक वन पट्टा मिलने की पहली वर्षगांठ पर ‘बोड़ गाड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत के हेंदेगिर, चुरुगरहा और छापर गांवों को सामुदायिक वन पट्टा प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे वन प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मौके पर निर्मल मुर्मू, अरविंद मरांडी, दुर्गा हांसदा, सुषमा देवी, बेनीराम मांझी, आशा हांसदा, पंचायत के मुखिया चमरू लोहरा और लाला महली समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में योगदान दिया। वक्ताओं ने कहा कि सामुदायिक वन पट्टा मिलने से आदिवासी समुदाय के जल, जंगल और जमीन पर अधिकार को मजबूती मिली है। साथ ही इससे ग्रामीणों को जंगल के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सामुदायिक वन अधिकार को अपने अधिकार और आजीविका से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.