खूँटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, कल्याण सिंह मुंडा बने अड़की प्रखंड अध्यक्ष
खूँटी - जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में SIR-2026 के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाने एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। वहीं चंदा चोरी के मामले को लेकर भी चर्चा की गई तथा इसके विरोध में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने की रणनीति बनाई गई।
इसके साथ ही कोयला खनन कानून के खिलाफ लोक भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला समिति द्वारा सर्वसम्मति से कल्याण सिंह मुंडा जी को अड़की प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अड़की प्रखंड में युवा कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में जिला प्रभारी हिमांशु कुजूर, जिला उपाध्यक्ष सुमित हर्ष, जिला उपाध्यक्ष शेरॉन सुरिन, जिला महासचिव नवाज अंसारी, कल्याण सिंह मुंडा, शापेली स्मृति भेंगरा, हमाज खान, शाहिद अनवर, प्रकाश साहू, यशराज नाथ साहदेव, मनीष मांझी, सोनू खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी
No Previous Comments found.