खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी, 19 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला चोर गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

खूंटी :  खूंटी पुलिस को अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में एक संगठित गिरोह चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खरीद-बिक्री के लिए जमा है।

सूचना पर एसडीपीओ खूंटी श्री मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन कर सायको और अड़की थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। कार्रवाई में गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामान:
1. चोरी की मोटरसाइकिल - 19
2. चोरी की महिन्द्रा बोलेरो पिक-अप - 01
3. मोबाईल फोन - 08
4. मास्टर चाबी - 02

इस संबंध में सायको थाना कांड सं0-15/26, दिनांक-18.09.26 को BNS और MV Act के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1. गुरुदयाल मुण्डा उर्फ पनसउ मुण्डा (26) - बदानी, अड़की
2. इसरायल पूर्ति (24) - चिरुबेड़ा, कुचाई
3. मनमसीह पूर्ति उर्फ डेरो (19) - चिरुबेड़ा, कुचाई
4. मसीह मुण्डा (19) - रेड़दा, अड़की
5. मोहन लोहार (32) - तारम्बा, कुचाई
6. एतवा मुण्डा (19) - डोडोरदा, कुचाई
7. समराय होरो (26) - डोडोरदा, कुचाई
8. जयराम मुण्डा उर्फ जावरा (18) - बदानी, अड़की

छापेमारी टीम में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पाण्डेय, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, मारंगहादा थाना प्रभारी जुगेश सिंह, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा, सोयको थाना के एसआई मुकेश कुमार, मंटु कुमार, सोयको थाना सैट बल के हवलदार भुनेश्वर उरांव, आरक्षी धर्मेंद्र भगत समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.