खूंटी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1100 से ज्यादा नशीली दवा के साथ आरोपी धराया
खूँटी - नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 हजार से ज्यादा नशीली टैबलेट और सिरप के साथ 59 वर्षीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। खूंटी नए बस स्टैंड के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने रांची से बाइक से आ रहे अब्दुल कुद्दुस कासिफ को रोका। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तजना होटल के पास उसे धर दबोचा।
तलाशी में उसके पास से 120 बोतल ONEREX सिरप, Nitrazepam की 140 और Alprazolam की 895 टैबलेट बरामद हुईं। कुल 1155 नशीली खेप, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घूम-घूमकर नशीली दवाओं की बिक्री करता था। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
रिपोर्टर - शहीद अंसारी

No Previous Comments found.