जनता के बीच लगातार पहुंच रहे खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा, खेल मैदान से पर्यटन स्थल तक किया भ्रमण
खूँटी : माननीय विधायक रामसूर्या मुंडा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने विभिन्न स्थानों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटकों और खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा उनकी गतिविधियों में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विधायक रामसूर्या मुंडा सर्वप्रथम खूंटी हेल्थ क्लब में आयोजित वूशु खेल में शामिल हुए। इसके बाद वे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रीमिक्स फॉल पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामवासियों एवं पर्यटकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात विधायक सड़ासोम में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विधायक के लगातार क्षेत्र भ्रमण और आम लोगों के बीच उनकी उपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो लगातार जनता के बीच रहे, लोगों की समस्याओं को सुने और उनकी जनाकांक्षाओं को दिल से समझे।
जनता से सीधा संवाद, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन और स्थानीय लोगों से मुलाकात — विधायक के इस क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य लोगों से जुड़ाव बनाए रखना और क्षेत्र की गतिविधियों में सहभागिता निभाना रहा।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.