तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने नेमरा पहुंचकर स्व० रूपी सोरेन जी को दी श्रद्धांजलि
तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने नेमरा पहुंचकर स्व० रूपी सोरेन जी को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर व्यक्त की संवेदनाएं।
माँ का निधन अपूरणीय क्षति, दुःख की इस घड़ी में सोरेन परिवार के साथ खड़ा हूं : सुदीप गुड़िया
खूँटी/रामगढ़- तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया जी आज रामगढ़ जिला स्थित नेमरा पहुंचकर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की पूजनीय माता एवं पद्मभूषण दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन जी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर उनके दुःख में सहभागी बनने तथा इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने का प्रयास किया।
विधायक सुदीप गुड़िया ने स्व० रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि माँ का साया उठ जाना जीवन की सबसे पीड़ादायक क्षति है। इस दुःख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता और न ही किसी सांत्वना से माँ की कमी को पूरा किया जा सकता है। स्व• रूपी सोरेन ने आदरणीय पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन का कदम से कदम मिलाकर साथ दिया और जब गुरूजी अलग झारखंड की लड़ाई के दौरान परिवार से लंबे समय तक दूर रहें तो उन्होंने ही पूरे परिवार को एकजुट रखकर अपनी ममतामई छांव से उन्हें हौसला दिया।
सुदीप गुड़िया ने कहा कि स्व० रूपी सोरेन जी का निधन सोरेन परिवार ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विधायक सुदीप गुड़िया ने स्व० रूपी सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस कठिन समय में संवेदना, आत्मीयता और अपनों का साथ ही दुःखी परिवार को संबल प्रदान करता है।
संवाददाता - शहीद अंसारी खूँटी

No Previous Comments found.