खूंटी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
खूंटी : विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपकरणों की स्थिति एवं रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा वेयर हाउस में तैनात सुरक्षा बलों की लॉग बुक और अग्निशमन यंत्रों की जांच की।
उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.