खूंटी में एसआईआर कार्य का उपायुक्त ने लिया जायजा, छह मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

खूँटी : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आयोजित ‘एक और अवसर’ कैंप एवं बीएलओ-बीएलए-2 की छठवीं बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने बुधवार को खूंटी के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 179, 180, 181, 182, 193 एवं 194 का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर आयोजित कैंप की गतिविधियों, मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने की प्रक्रिया तथा संबंधित अभिलेखों की जांच की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गया है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत एक और अवसर उपलब्ध कराया जाए।

रिपोर्टर : शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.