विधायक सुदीप गुड़िया की पहल पर दिव्यांग मोहन सिंह को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

खूँटी : माननीय विधायक सुदीप गुड़िया के संयोजन से बानो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा दिव्यांग मोहन सिंह को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। मोहन सिंह राईकेरा गांव के निवासी हैं।

इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिलने से मोहन सिंह को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और वे पहले की अपेक्षा अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना सहित प्रखंड कार्यालय के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल मिलने पर मोहन सिंह ने विधायक सुदीप गुड़िया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।रिपोर्टर : शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.