उपायुक्त मो.जावेद हुसैन ने ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

खूंटी - जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो० जावेद हुसैन ने बुधवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम के रख-रखाव और वेयर हाउस की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और उनके रख-रखाव का जायजा लिया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक और अग्निशमन यंत्रों की जांच की।

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ललन कुमार उपस्थित थे।

रिपोर्टर - शहीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.