भुईयां समाज की महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब जिला कमेटी का हुआ विस्तार संगठन की मजबूती शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर

कोडरमा - झुमरी तिलैया भामाशाह साहू भवन, ब्लॉक रोड, झुमरी तिलैया में अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति, कोडरमा जिला के तत्वावधान में भव्य महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। महापंचायत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रभु भुईयां ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय भुईयां समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईयां उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुनु भुईयां, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुईयां, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष आजाद भुईयां, बरही प्रखंड अध्यक्ष छोटी भुईयां सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला कमेटी का किया गया विस्तार

महापंचायत के दौरान संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोडरमा जिला कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें राहुल कुमार भुईयां को जिला कोषाध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी, कृष्णा भुईयां को जिला प्रवक्ता, विनोद भुईयां को जिला सचिव, राजू भुईयां को उपकोषाध्यक्ष, सुरेश भुईयां को जिला महासचिव, सुखदेव भुईयां को जिला उपाध्यक्ष, बहादुर भुईयां को संगठन प्रभारी, गुड़िया देवी को जिला महिला मोर्चा प्रभारी तथा बनवारी भुईयां को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईयां ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा और एकता से होगा समाज का विकास: प्रभु भुईयां

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रभु भुईयां ने कहा कि समाज का विकास केवल पद और संगठन से नहीं, बल्कि शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग से संभव है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक गांव और परिवार तक शिक्षा एवं जागरूकता का संदेश पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से संगठित होकर सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

शिक्षा, संगठन और एकता को बताया विकास का आधार

राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईयां ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, मजबूत संगठन और आपसी एकता बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने समाज के सामूहिक उत्थान के लिए सहयोग का आह्वान करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से प्रतिदिन एक रुपये और एक मुट्ठी चावल समाजहित में सहयोग स्वरूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सामूहिक सहयोग से जरूरतमंद लोगों की सहायता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

महापंचायत में उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दशरथ भुईयां, कारु भुईयां, शंकर भुईयां, चंदन कुमार, जोगेन्द्र भुईयां, प्रमोद भुईयां, महेश भुईयां, सुखदेव भुईयां, दुलेश्वर भुईयां, महेंद्र भुईयां, सिद्धू भुईयां, उपेंद्र भुईयां, सरजू भुईयां, रामेश्वर भुईयां, प्रकाश, मनोज भुईयां, रामीन्द्र भुईयां, मनोज कुमार, बिकास, दुलारचंद, नारायण, नागेश्वर, आकाश, सागर, कृष्णा भुईयां और विनोद भुईयां समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.