दुर्गा पूजा को लेकर चंदवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
चंदवारा : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को चंदवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, मायका अंचल इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह, अंचल अधिकारी अशोक कुमार भारती, थाना प्रभारी प्रेम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, जिप सदस्य महादेव राम,पूजा समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह, आपत्तिजनक टिप्पणी या भड़काऊ पोस्ट साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।सभी पूजा समितियों को अपने-अपने पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त रोशनी और अग्निशमन यंत्रों की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही पूजा समितियों से भी अपील करते हुए कहा कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम संपन्न कराएं। वहीं, समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
वही अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की जिससे दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके और क्षेत्र में आपसी सौहार्द बना रहे l
मौके पर एस आई सुरेंद्र उपाध्याय, रवि खेस, पश्चिमी मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा नन्द किशोर सोनी, अज्जू सिंह, लीलावती देवी, राजू यादव, महेंद्र यादव, मुंशी यादव, संतोष मोदी, राम प्रसाद यादव, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे
रिपोर्टर : गौतम कुमार

No Previous Comments found.