बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ।

चंदवारा - कोडरमा प्रखंड क्षेत्र के चंदवारा से रविवार को श्रद्धालुओं (कांवरियों) का एक विशाल जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गाजे-बाजे के साथ ‘बोल बम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस जत्थे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में मुख्य रूप से विजय कुमार मोदी,पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, राजेश मोदी,दिनेश मोदी,मनोज साह,नकुल पांडे,कल्लू सिंह,दीपक मोदी,मंटू कुमार सोनी,विजेंद्र यादव पैक्स अध्यक्ष,मुकेश पांडे,महेश मोदी,वीरेंद्र यादव,शंकर यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हैं।
रवानगी के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने कांवरियों को तिलक लगाकर व फूल-माला पहनाकर उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरकर पैदल 105 किमी का यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों के उत्साह को देखते हुए पूरे मार्ग में भक्ति की अविरल धारा देखने को मिली।

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.