एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट का वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मनेन्द्रगढ़ :  पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा द्वारा फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर  रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भरतपुर अरविंद किशोर खलखो के मार्गदर्शन में थाना कोटाडोल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोटाडोल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में माननीय विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट, बैकुण्ठपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीली करते हुए वारंटी अमीर सिंह उर्फ पिंटू पिता रामपति सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सरई, थाना सरई, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) को दिनांक 27/11/2026 को गिरफ्तार किया।

उक्त वारंटी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट जारी था। थाना कोटाडोल पुलिस द्वारा वारंटी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित सहायक उप निरीक्षक नईम खान, आरक्षक क्रमांक 222 शाहबाज अंसारी एवं डीएसएफ आरक्षक रामदेव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

जिला पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा न्यायालयीन वारंटों की तामीली के लिए अभियान निरंतर जारी है।

रिपोर्टर : मुस्ताक कुरैशी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.