सलमान खान राजीव ब्रिगेड में छीपाबड़ौद ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

कोटा : बारा 18 जून राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती ने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांदमल साहू की सहमति से एवं राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री जाहिदा खान के परामर्श पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस बारा जिला इकाई में छीपाबड़ौद ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर सारथल के सलमान खान को नियुक्त किया है। भारती ने बताया कि सलमान खान कांग्रेस कर्मठ कार्यकर्ता है, जन समस्याओं के लिए संघर्ष करते रहें, सलमान खान को एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिये है, इनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही छीपाबड़ौद ब्लॉक मेँ इनके बनने से खुशी की लहर फैल गई है।
संवाददाता : सुरेश कुमार पटेरिया
No Previous Comments found.