कोटा पुलिस का महा-ऑपरेशन: अवैध खनन माफिया की कमर तोड़ी, 17 वाहन जब्त।

कोटा : शहर पुलिस थाना नांता आरपीएस महेश कुमार द्वारा अवैध बजरी और पत्थर के काले कारोबार पर पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा 'प्रहार' किया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम (IPS) के नेतृत्व में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आधी रात को नांता क्षेत्र की घेराबंदी कर माफियाओं के पूरे 'परिवहन नेटवर्क' को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से 2 भारी डम्पर और 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंगे हाथों दबोच कर सीज कर दिया। खौफ में माफिया: 'सर्जिकल स्ट्राइक' से हड़कंप इस गुप्त और सटीक छापेमारी से खनन माफियाओं के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस की पैनी नजर से कोई बच न सका। खनिज विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही 6,56,000 रुपये का मोटा जुर्माना वसूल कर सरकार के खजाने में जमा कराया। यह कार्यवाही शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।


मैदान में उतरे आला अफसर
एडिशनल एसपी (शहर) दिलीप कुमार सैनी और वृत्ताधिकारी डॉ. पूनम के सीधे सुपरविजन में इस 'स्पेशल टास्क' को अंजाम दिया गया। पकड़े गए वाहनों में शामिल हैं:
डम्पर: RJ20 GC 7171 और RJ07 GB 1815 (पत्थरों से लदे)
ट्रैक्टर बेड़ा: 15 महिंद्रा DI 275 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ।
बिना नंबर के वाहन: माफिया इतने बेखौफ थे कि बिना नंबर के ट्रैक्टरों (चेचिस नं. 02887 व 02886) से भी खुलेआम परिवहन कर रहे थे।
"कोटा शहर में अवैध खनन और परिवहन को जड़ से मिटाना हमारी प्राथमिकता है। कानून तोड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। यह तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में ऐसी और भी कड़ी कार्यवाहियां देखने को मिलेंगी।" तेजस्वी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर

रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.