विधायक चेतन पटेल मीणा ने किया गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 बेैरवापीपल्दा : पीपल्दा विधायक चेतन पटेल मीणा इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक ने आज ग्राम पंचायत तलाव स्थित गेहूं खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से सीधा संवाद किया।

बारीकी से जांची तुलाई प्रक्रिया
विधायक मीणा ने खरीद केंद्र पर पहुंचकर तुलाई कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वजन कांटों और बारदाने की उपलब्धता की जांच की ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसानों की फसल का एक-एक दाना सही वजन के साथ खरीदा जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों की सुनी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने धैर्यपूर्वक उनकी शिकायतों को सुना और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को समाधान के लिए सख्त आदेश दिए। "किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मोल समय पर मिलना चाहिए। यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने किसानों को परेशान किया या नियमों की अनदेखी की, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।" - चेतन पटेल मीणा, विधायक (पीपल्दा)

अधिकारियों को सख्त हिदायत

विधायक ने केंद्र प्रभारी और अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि: तुलाई कार्य में पारदर्शिता बरती जाए। किसानों के लिए छाया और पानी की समुचित व्यवस्था हो। भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाए।

रिपोर्टर : आकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.