बोरखेड़ा पुलिस का 'ऑपरेशन वज्र': खाकी के चक्रव्यूह में फंसे शातिर बदमाश, एक ही रात में चार बड़े प्रहार!
कोटा : कोटा शहर पुलिस थाना बोरखेडा़ ने अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी करते हुए 'ऑपरेशन वज्र' के तहत बदमाशों के गढ़ में सेंध लगा दी है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वी गौतम (IPS) के कड़े तेवरों और 'एक्शन मोड' के बाद बोरखेड़ा थाना पुलिस ने एक साथ चार मोर्चों पर जीत हासिल की है। इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि कोटा की सड़कों पर अब सिर्फ कानून का राज चलेगा।
खाकी की दहाड़: ऐसे ढहे अपराधियों के किले
खौफ का सौदागर गिरफ्तार: इलाके में दहशत का पर्याय बनने की कोशिश कर रहे मोहम्मद हुसैन को थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर की टीम ने उस वक्त दबोचा जब वह अवैध धारदार हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर सीधा हवालात पहुँचाया।
इंटर-डिस्ट्रिक्ट रिकवरी: साल 2023 से पुलिस के लिए चुनौती बने बाइक चोर आरिफ मोहम्मद को पुलिस ने पाताल से भी ढूंढ निकाला। टीम ने झालावाड़ में दबिश देकर न केवल आरोपी को पकड़ा, बल्कि चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। फरारी का अंत: सालों से कोर्ट और पुलिस को चकमा दे रहे स्थायी वारंटी की किस्मत ने भी साथ छोड़ दिया। पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त घेराबंदी कर इस भगोड़े को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
कानून का शिकंजा: नववर्ष रैली के दौरान हुए बवाल और मारपीट के मामले में विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन कर पुलिस ने यह संदेश दिया है कि शांति भंग करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार पटेरिया

No Previous Comments found.