हाड़ौती के लाल का दिल्ली में 'शक्ति प्रदर्शन', वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान की गूंज

कोटा - शहर में राजस्थान की राजनीति के 'गढ़' हाड़ौती के सक्रिय समाजसेवी और जन-जन के प्रिय आबिद खान को देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के वार्षिक सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि हाड़ौती की उस सेवाभावी सोच की जीत है, जो हमेशा दबे-कुचलों और युवाओं की आवाज बुलंद करती आई है।

कार्यकर्ताओं में भारी जोश, दिल्ली में बढ़ेगा कद

आबिद खान के इस दिल्ली दौरे को लेकर राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। चर्चा है कि दिल्ली के मंच से जब आबिद खान देश के भविष्य (छात्रों और प्रोफेशनल्स) को संबोधित करेंगे, तो उसकी गूंज सीधे संसद (पार्लियामेंट) की दहलीज तक सुनाई देगी। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह आबिद खान की मेहनत और कांग्रेस की उस विचारधारा का सम्मान है जो 'शिक्षा और रोजगार' को ही असली राष्ट्र सेवा मानती है।

रोजगार के लिए 'दिल्ली मॉडल' पर प्रहार और विजन सेमिनार में आबिद खान युवाओं को केवल डिग्रियां बटोरने के बजाय धरातल पर रोजगार हासिल करने का मंत्र देंगे। मेडिकल मेडिसिन इंचार्ज संदीप मिश्रा और संपादक कामिनी शर्मा की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में आबिद खान राजस्थान के कोटा, अजमेर और उदयपुर के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हाड़ौती से दिल्ली तक 'सेवा का मिशन'

आबिद खान का नाम राजस्थान में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। विभिन्न संगठनों के माध्यम से उन्होंने जिस तरह 'प्रचार-प्रसार' और जनसेवा का काम किया है, उसकी सराहना अब राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, हाड़ौती की यह बुलंद आवाज आने वाले समय में देश की राजनीति और समाज सेवा में नए आयाम स्थापित करेगी।

संवाददाता - सुरेश कुमार पटेरिया

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.