स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बना 30 मीटर सीसी, कीचड़-बबूल से रास्ता बंद, बच्चे मेन रोड से जा रहे स्कूल
ढिपरी चम्बल : ग्राम पंचायत ढिपरी चम्बल के वार्ड नंबर 2 में हनुमान जी मन्दिर से बन्शीलाल केवट के घर तक लगभग 30 मीटर सीसी ब्लॉक न बनने से ग्रामीण परेशान हैं। यह काम स्वीकृत हो चुका है, फिर भी पंचायत की लापरवाही से निर्माण शुरू नहीं हुआ।
कच्चे रास्ते में कीचड़ और बबूल की झाड़ियां मुसीबत बनी हुई हैं। बरसात में यहाँ इतना कीचड़ और बबूल हो जाता है कि रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है।
मजबूरी में मोहल्ले के 15-20 छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए मेन रोड से होकर गुजरना पड़ता है। तेज रफ़्तार वाहनों से हमेशा हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने पंचायत से तुरंत सीसी निर्माण और सफाई कराने की मांग की है।
संवाददाता : आकाश बैरवा

No Previous Comments found.